Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमकर संक्रान्ति को लेकर बाजार रहें गुलजार

मकर संक्रान्ति को लेकर बाजार रहें गुलजार

  • सुबह से लेकर देर रात तक पतंग व लाई-चूड़े की दुकानों पर जमकर हुई खरीददारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मकर संक्रांति की तैयारी जोरों पर है। जिसको लेकर पिछले दो दिनों से बाजार पूरी तरह से गुलजार है। मकर संक्रांति 15 जनवरी को होने से बाजार में चूड़ा, गुड़, तिलकुट, घीवर, खस्ता तिलकुट की कई दुकाने सजी रही और लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। वहीं बाजारों में मकर संक्रांति पर्व में सामानों की खरीदारी के लिए सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं लोग पुस्तैनी परम्पराओं को निभातें हुए अपने सगे संबंधियों के लिये लाई, तिलकुट, चूड़ा, आदि समान खरीद ले जाते हुए नजर आए। मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और पूजन को विशेष महत्व माना गया है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं, साथ ही धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश करने के कारण ही इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है। इस पर्व के साथ ही करीब एक महीने से जारी खरमास समाप्त होता है और रूके हुए सभी शुभ कार्य एक बार फिर से शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति पर इस साल लोग दो तिथियों को लेकर असमंजस में हैं। अपने संशय को दूर करने के लिए यह जान लें कि मकर संक्रांति तब शुरू होती है जब सूर्य देव राशि परिवर्तन कर मकर राशि में पहुंचते हैं। दो दिन को लेकर मनाए जाने वाले मकर संक्राति पर्व के मद्देनजर बाजार में शनिवार को काफी चहल पहल रही। सुटहट्टी बाजार से लेकर लाइनबाजार तक का क्षेत्र चुड़ा-गुड़ व तिलकुट की खुशबू से महक उठा। एक तरफ व्यापारी तिलावा और तिलकुट बनाने में व्यस्त है तो दूसरी और इन सामानों के लिए बाजार में खरीददारी की काफी भीड़ देखी गई। हिन्दू धर्म में खासा महत्व रखने वाले इस पर्व को लेकर बाजार में काफी चहल पहल बढ़ गई है। हालांकि मकर संक्रांति का पर्व रविवार को मनाया जाना है। लेकिन बाजार में दो दिन पहले से ही काफी भीड़ देखते हुए दुकाने सजने लगी। वहीं लोग गुड़, तिल व चूड़ा खरीदने में व्यस्त थे। इस त्योहार में तिल, गुड़ तिलावा व तिलकुट की मांग अधिक होने की वजह से संबंधित दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। मकर संक्रांति को लेकर शानिवार को सुटहट्टी बाजार सहित कोतवाली चौहारा, ओलन्दगंज आदि बाजारें ग्राहकों की उमड़ी भीड़ से गुलजार रहा। तो वहीं युवाओं के मनोरंजन के साधन पतंग की दुकानों पर खरीद्दारों का काफी भीड़ जुटी रहीं। पर्व से जुड़ी सामग्री खरीददारी करने वालों की उमड़ी भीड़ के कारण बाजार में किराना दुकान से लेकर सब्जी दुकान, तिलकुट व पतंग की दुकानों पर ग्राहक पर्व से जुड़ी सामग्री की खरीदारी की तो वहीं दही दुकान पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। कपड़ों की दुकानों पर लोग साड़ियों और अन्य सामानों की खरीदारी करते रहे।

Share Now...