Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरमंदिर में नन्दी महराज की प्रतिमा पी रही दूध

मंदिर में नन्दी महराज की प्रतिमा पी रही दूध

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के खैरुद्दीनगंज वार्ड रानीपुर रोड स्थित शीतला मांता मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 2 फरवरी 1976 में धन्नों देवी पत्नी विश्वनाथ केशरवानी ने कराया था। जिसमें अन्य प्रतिमाओं के साथ साथ नन्दी की प्रतिमा भी मौजूद है। सावन का पावन माह चल रहा है। श्रद्धालु प्रति दिन इस मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना करते है। मंगलवार की सुबह पूजा के दौरान एक महिला ने नन्दी को चम्मच व कटोरी से दूध उनके मुंह के पास लगाया तो प्रतिमा दूध अपने अन्दर खींचने लगी। देखते ही देखते व पूरी कटोरी का दूध अपने अन्दर खींच लिया। महिला के साथ साथ दर्जन भर लोगों ने इस क्रिया को देखा। देखते ही देखते मंदिर के अन्दर व बाहर सैकड़ों महिलाओं पुरुषों का तांता लग गया। लोगों ने नन्दी महराज की प्रतिमा के मुहं के पास चम्मच कटोरी से दूध पिलाना चालू कर दिया और नन्दी महराज की प्रतिमा दूध पी रही है। पूरे नगर सहित आसपास के गांव से भी भक्तों का आवागमन शुरू हो गया है। लोगों में यह एक चमत्कार की भावनाएं पनपने लगी है। लोगों का मानना है कि सावन माह भगवान भेलेनाथ का महीना है और इस पावन महिने में भेलेनाथ माँ पार्वती के प्रिय भक्त नन्दी महराज दूध पी रहे है। यह भेलेनाथ का चमत्कार है।

Share Now...