Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमंगलवार को सुबह चार बजे से रात्रि दस बजे तक तिराहे से...

मंगलवार को सुबह चार बजे से रात्रि दस बजे तक तिराहे से इटहरा तक प्रतापगढ़ रोड रहेगा सीज

मुंगराबादशाहपुर। मंगलवार को शक्तिपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर पर लगने वाले बुढ़वा मंगल मेले को लेकर थाना परिसर में थाना प्रभारी के.के.सिंह और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की गई। बैठक में सड़क से दूर दुकानों को लगाने, निकलने वाले डीजे व दर्शानार्थ झांकियों की ऊंचाई 12फीट और चौड़ाई 10फीट होने, महिलाओं को आभूषण पहनकर न आने की सलाह दी गई। बुढ़वा मंगल पर होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए डेढ़ सेक्शन पीएसी जावान, तीन थाने के थाना प्रभारी, दो निरीक्षक, 32 सिपाही, पांच ट्राफिक पुलिस सहित भारी सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर सहित मेले में सिविल पुलिस, फायर ब्रिगेड टीम व पुलिस व्यवस्था पुख्ता इंतजाम रहेंगे। प्रतापगढ़ मार्ग इटहरा बॉर्डर तक यातायात को सुगम बनाने के लिए बेरीकेटिंग कर उन्हें सील कर दिया जायेगा।बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। प्रयागराज से जौनपुर जाने वाली चार पहिया वाहनों को मछलीशहर रोड, सतहरिया से होते जौनपुर निकल जाएंगी। जौनपुर से प्रयागराज से वाहन वाया प्रतापगढ़ प्रयागराज जायेंगी। दूसरा सतहरिया ,सरोखनपुर से प्रयागराज निकल जायेगी। प्रतापगढ़ रोड पर जोड़ने वाले संपर्क मार्ग ईटहरा बॉर्डर, सटवां कटरा चुंगी, राम चौकी, भैरोपुर, समेत मंदिर परिसर तक जोड़ने वाले मार्गों को मंगलवार 4:00बजे भोर से लेकर रात्रि 10:00तक चार पहिया और दो पहिया वाहनों की नो एंट्री रहेगी। ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फंटू ने कहा कि मेले में महिलाओं की भीड़ अधिक होती है इसलिए डीजे कॉम्पटीशन पर प्रतिबंध किया जाना चाहिए। थानाध्यक्ष ने इस पर सहमति जताई। इस अवसर पर चेयरमैन कपिल मुनि, पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू, सदर तहसीमुल हक बन्ने, रेयाज अहमद राजकुमार उमरवैश्य, राजीव गुप्ता, दीपू मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

Share Now...