Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के साथ हैं हम...

भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के साथ हैं हम : अमित सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई जौनपुर की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल मीटिंग जनपदीय अध्यक्ष/प्रांतीय संगठन मंत्री अमित सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समस्त जनपदीय पदाधिकारी एंव ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों के प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक साथी विश्वविद्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। यह संघर्ष सिर्फ विश्वविद्यालय के शिक्षक समाज का नहीं है बल्कि पूरे शिक्षक समाज का है इसलिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई ने निर्णय लिया है कि भ्रष्टाचार के इस संघर्ष में हम पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं उसके अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष को तैयार हैं। बैठक में सम्मिलित सभी जनपदीय एवं ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों ने समवेत स्वर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी इस संघर्ष में पूरी ताकत से खड़े होने की बात कही। संचालन जिला मंत्री सतीश पाठक ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, उमेश यादव, अतुल प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह, डॉ. शैलेश सिंह, राम सिंह राव, प्रचार मंत्री डॉ. अनुज सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, सरोज सिंह, मृत्युंजय सिंह, दिवाकर चौहान, विशाल सिंह, अजय सिंह, राजीवमणि त्रिपाठी, सजल सिंह, रोहित सिंह आदि शामिल रहे।

Share Now...