जौनपुर। जिले के हुसैनपुर ग्राम पंचायत स्थित खेल मैदान में शनिवार को भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान खासा उत्साह देखने को मिला। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता ष्ठद्बठ्ठद्गह्यद्ध रुड्डद्य ङ्घड्डस्रड्ड1 ने अपनी आगामी फिल्म के लिए यहां क्रिकेट मैच का एक दृश्य फिल्माया। इस दौरान निरहुआ खुद बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों में काफी उत्सुकता रही। जैसे ही लोगों को जानकारी मिली कि हुसैनपुर के मैदान में फिल्म की शूटिंग हो रही है और निरहुआ मौजूद हैं, वैसे ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते मैदान के चारों ओर दर्शकों की भीड़ जमा हो गई और लोग अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिसकर्मी पूरे समय मुस्तैद रहे और शूटिंग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, जिससे फिल्मांकन का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सका। बताया जा रहा है कि इन दिनों निरहुआ की भोजपुरी फिल्म की शूटिंग जिले के विभिन्न स्थानों पर चल रही है। इसी क्रम में हुसैनपुर ग्राम पंचायत के खेल मैदान में क्रिकेट मैच का यह दृश्य फिल्माया गया। स्थानीय लोगों के लिए यह पल खास रहा, क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा अभिनेता को करीब से देखने का अवसर मिला।
― Advertisement ―
‘गड्ढा मुक्त’ सड़क की पोल खुली, पानी भरे गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा
आधा दर्जन सवारियां बाल-बाल बचीं, लोगों में नाराजगीजौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर गड्ढों और जलभराव के कारण रविवार को एक बड़ा...
भोजपुरी फिल्म की शूटिंग, क्रिकेट खेलते नजर आए दिनेश लाल निरहुआ



