- सतेंद्र अग्रहरि सचिव महेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष निर्वाचित
जौनपुर धारा,जौनपुर। भारत विकास परिषद के नवीन सत्र 2024–25 हेतु एक बैठक का परिषद सदस्य गणेश साहू जी के आवास पर किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता एव स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित एव दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम गीत के साथ बैठक की शुरुआत की। शाखा अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में आए काशी प्रांत के प्रांतीय पर्वेक्षक डॉ.अनिल सिंह का स्वागत करते हुए नवीन सत्र हेतु चुनाव चयन प्रकिया के बारे में बताया। प्रांतीय पर्यवेक्षक अनिल सिंह द्वारा चुनाव चयन प्रकिया हेतु नियम और प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उपस्थित सदस्यों से तीन महत्वपूर्ण पद हेतु नामांकन के क्रम में अध्यक्ष पद पर दिलीप जायसवाल सचिव पद पर सतेंद्र अग्रहरि एव कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र चौधरी ने नामांकन किया। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चयनित किया। मुख्य अतिथि डा.अनिल सिंह ने सभी नवीन दायित्व धारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया कहा कि परिषद मूल रूप से 5 सूत्र जिसमे संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण पर कार्य करती है। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लोकेश साहू, पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता, भृगुनाथ पाठक, शरद पटेल, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में परिषद सदस्य दिनेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, गौरव मौर्या, रिषि श्रीवास्तव, शरद साहू, राजेंद्र निगम, अजय गुप्ता, गणेश साहू, संदीप सेठी, शिवा वर्मा, सुनील जायसवाल, राम रतन सेठ, पियूष चतुर्वेदी, दिवाकर गुप्ता, संतोष अग्रहरी, शिव कुमार सेठ, विकास गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहें।



