जौनपुर धारा, जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप आयुष, खाद्य सुरक्षा एव औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रागिनी सिंह ने की। उक्त अवसर पर महिलाओं का सम्मान करते हुये उपस्थित महिलाओ को सम्बोधित करते हुये दयाशंकर मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में महिलाओं को अधिक सम्मान दिया है। भाजपा की सरकार महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए समर्पित है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान व उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना हो या गरीब परिवारों की बेटियों के लिए शिक्षा व्यवस्था सरकार ने शौचालय की सुविधा प्रदान की है। यह सब केंद्र व प्रदेश सरकार की देन है। विधायक बदलापुर रमेश मिश्र ने कहा कि ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में आज महिला दिवस को सेलिब्रेट किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व की महिलाओं के योगदान, उनकी त्याग और साहस को समर्पित है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि महिलाओं की ताकत और सम्मान के प्रतीक के रूप में हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को 8 मार्च को पूरी दुनिया में मनाते है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता फैलाने वाले दिन का प्रतीक है। कार्यक्रम का समापन करते हुई नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने कहा कि नारी सशक्तिकरण का मतलब महिलाओं को उनके अधिकार, अवसर और समानता देना ताकि वे स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकें और समाज में अपनी पूर्ण क्षमता से भागीदारी दिखा सकें महिलाओं का सशक्तिकरण शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, आर्थिक अवसरों और सामाजिक स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ है। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्र, अंजना श्रीवास्तव, अंजू पाठक, अंजना सिंह, सारिका सोनी, विमला श्रीवास्तव, अंजू कुशवाहा, नीरज मौर्य, सुशांत चौबे आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
भाजपा ने महिलाओं को दिया सबसे ज्यादा सम्मान : दया शंकर मिश्र

Previous article
Next article


