Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरभाजपा के जौनपुर लोकसभा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भाजपा के जौनपुर लोकसभा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • लोकसभा के सभी सीटो पर खिलेगा भाजपा का कमल : जितेन्द्र सिंह
  • अबकी बार 400 के पार के नारे को देना है साकार रूप : नंदगोपाल

जौनपुर धारा,जौनपुर। शुक्रवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय आरम्भ कर भाजपा ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जौनपुर नगर के कान्हा पैलेस के प्रांगण में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री कार्यालय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। तदोपरांत डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा। अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है। जिससे लोकसभा के सभी सीटो पर भाजपा जीतेगी और कमल खिलेगा। उप्र सरकार के मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा का चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से 2024 के लोस चुनाव का आगाज हो गया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का काम अब अधिक हो गया हैं, हमारा प्रत्याशी चाहे जो भी पर हमारा चुनाव चिन्ह कमल का फुल है। कलस्टर इंचार्ज ने कहा कि चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी गई। सभी को एकजुट होकर पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करें। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी काम काज को लेकर आम जनता तक पहुंचना है। भाजपा के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता कमर कस ले और अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है। जिला प्रभारी एव क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। मोदी की गारंटी पर जनता मुहर लगाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए लोकसभा क्षेत्र से आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10साल में भाजपा ने गांव गरीब किसान सहित सभी वर्ग के विकास के लिए देश में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्य किए है। धन्यवाद ज्ञापित देते हुए लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर है। पूरा देश 400 सीट देने के लिये संकल्पित नजर आ रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, मंत्री गिरीश यादव, विधायक बदलापुर व शाहगंज, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र, हरिश्चंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानियां, संतोष सिंह, राकेश वर्मा, संदीप सरोज, रवीन्द्र सिंह, अभय राय, अवधेश यादव, राज पटेल, संतोष मिश्रा, मनोरमा मौर्य, रामसूरत मौर्य, शशि मौर्य, बृजेश यादव, धीरू सिंह, विजय सिंह विद्यार्थी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Now...