जौनपुर। सदर विधानसभा के मानीकलां में भाजपा ने एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए तत्पर रहना ही संगठन की पहचान होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी। मंत्री ने यह भी कहा कि संगठन तभी मजबूत होता है, जब उसके कार्यकर्ता एकजुट होकर लक्ष्य के साथ काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर संगठनात्मक दायित्वों के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। जनपद के विकास को लेकर मंत्री ने कहा कि जौनपुर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिन्हें और गति दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जौनपुर विकास के नए मुकाम पर पहुंचेगा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जिन्होंने संगठन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, रामसूरत बिंद, मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, मनीष गुप्ता, गजेंद्र पांडेय, हरेंद्र यादव, धर्मेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत
मांगे ना माने जाने पर 5 मार्च के बाद आंदोलन की धमकीजौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को कुलपति को ज्ञापन दिया। इसमें रोवर रेंजर्स...
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

Previous article


