Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरभाजपा की डबल इंजन की सरकारें लोकतंत्र एवं संविधान को कर रही...

भाजपा की डबल इंजन की सरकारें लोकतंत्र एवं संविधान को कर रही तार तार : राकेश मौर्य

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पार्टी के सदर चुंगी स्थित अल्फस्टीनगंज जि़ला कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता भावसाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गोष्ठी का आयोजन कर संविधान की रक्षा एवं सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भारत में संविधान बनने की प्रक्रिया 9 दिसंबर1946 को शुरू हुई, जब संविधान सभा की पहली बैठक हुई। यह प्रक्रिया 2 साल, 11 महीने और 18 दिन तक चली और 26 नवंबर1949 को संविधान को अपनाया गया, जो 26जनवरी 1950 को लागू हुआ। संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को कदम कदम पर आज भाजपा की सरकार तार तार कर रही है। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने आगे कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इस देश का लोकतंत्र तभी बचेगा जब भारत का संविधान सुरक्षित रहेगा। आज मजबूत लोकतंत्र के लिए जनता के लिए संविधान के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना लोकतंत्र प्रहरियों की नैतिक जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संविधान दिवस पर मजबूत लोकतंत्र के लिए संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लेता है। गोष्ठी को जि़ला उपाध्यक्ष इरशाद मंसूरी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव भानु प्रताप मौर्य, विधानसभा क्षेत्र सदर जौनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। गोष्ठी में संजय यादव, ताज मोहम्मद, अमजद अख्तर सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Share Now...