जौनपुर धारा,खेतासराय। नगर के गोलाबाजार में चल रहे श्रीराम कथा एवं श्रीमद्भागवत महाज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। कथा व्यास पं. अखिलेश चंद्र मिश्र ने बताया कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से जन्म जन्मांतर का पाप नष्ट हो जाता है और प्राणी का उद्धार हो जाता है। कथा व्यास ने सत्संग का महत्व बताते हुए भगवान विष्णु नरसिंह अवतार का भावपूर्ण चित्रण प्रस्तुत किया। कहा कि होलिका ने प्रह्लाद जी को अपने गोद में बिठाकर उन्हें जलाने का प्रयास किया तो वह स्वयं ही भस्म हो गई। होलिका को बुराई का प्रतीक बताया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का अमृतपान कराते हुए वेदों का सार बताया। राम चरित मानस कथा के वक्ता डॉ. अजय तिवारी ने भगवान श्रीराम के जन्म के पांच रहस्यमय कारणों को बताकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। रूपेश गुप्ता, भृगुनाथ जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, रवि कुमार बरनवाल, आनंद जायसवाल, शशिभूषण मिश्र ने कथा व्यास को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
भागवत कथा श्रवण करने से नष्ट होते हैं पाप – पं. अखिलेश चंद्र

Previous article


