Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभांग की दुकान पर गांजा बेचते युवक की गिरफ्तारी, सिकरारा पुलिस ने...

भांग की दुकान पर गांजा बेचते युवक की गिरफ्तारी, सिकरारा पुलिस ने भेजा जेल

सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गनापुर स्थित सरकारी भांग की दुकान पर गांजा बेचते हुए पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार अजोसी निवासी उमाशंकर यादव लंबे समय से सरकारी भांग की दुकान पर गांजा बेचने का कार्य करता था। इसकी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी दुकान की आड़ में गांजा बेचना गंभीर अपराध है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से गांजा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Share Now...