जौनपुर धारा,जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया। जब शादी के मंडप में बैठे दूल्हे की एक आंख में लेंस की चमक ने उसका राज़ उजागर कर दिया। मामला मछलीशहर के निजामुद्दीनपुर गांव से आई बारात का है, जहां पिंटू गौतम अपने बेटे की शादी के लिए बारात लेकर पहुंचे थे। शुरुआत में बारात का स्वागत, नाश्ता-पानी और डीजे पर नृत्य सब कुछ सामान्य रूप से चला। जयमाल का कार्यक्रम भी विधिपूर्वक संपन्न हुआ। लेकिन जैसे ही रात 1 बजे शादी की रस्में मंडप में शुरू हुई, तभी अचानक एक तेज रोशनी दूल्हे की आंख पर पड़ी। उसी वक्त उसकी आंख में लगा लेंस चमक उठा, जिससे घरातियों को शक हुआ। नाश्ता-पानी और डीजे पर नृत्य सब कुछ सामान्य रूप से चला। जयमाल का कार्यक्रम भी विधिपूर्वक संपन्न हुआ। लेकिन जैसे ही रात 1 बजे शादी की रस्में मंडप में शुरू हुईं, तभी अचानक एक तेज रोशनी दूल्हे की आंख पर पड़ी। उसी वक्त उसकी आंख में लगा लेंस चमक उठा, जिससे घरातियों को शक हुआ। लड़की के भाई ने बताया कि अगर समय रहते यह राज़ उजागर न हुआ होता, तो धोखे से यह विवाह हो जाता। उनका आरोप था कि दूल्हे के पिता ने इस सच्चाई को छुपाकर विवाह कराने की कोशिश की, ताकि लड़की पक्ष को भ्रमित किया जा सके। विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और बारात को बिना विवाह लौटना पड़ा। अब लड़की पक्ष की मांग है कि शादी समारोह में हुआ पूरा खर्च दूल्हे के पिता द्वारा वहन किया जाए।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
भरे मंडप में पकड़ा गया दूल्हे का ‘झूठ’, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Previous article


