Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभण्डारे के दौरान राज्यमंत्री ने वितरित किया प्रसाद

भण्डारे के दौरान राज्यमंत्री ने वितरित किया प्रसाद

जौनपुर धारा,जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार पर कोतवाली चौराहे पर स्थित पवनपुत्र हनुमान के मन्दिर में प्रख्यात कर्मकांड विद्वान पंडित रजनीकांत द्विवेदी द्वारा मंत्रोच्चारण कर भगवान का पूजन पाठ किया गया, तत्पश्चात सुन्दर कांड पाठ डोल, मजीरा के साथ शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री के साथ संतोष त्रिपाठी, डॉ.सरला त्रिपाठी, अध्यक्ष मनोरमा मौर्या व भाजपा कार्यकर्ता गण साथ में सुन्दर कांड का पाठ किया। सुन्दर कांड पाठ समापन के बाद भगवान की आरती की गई। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव द्वारा भंडारे में बने प्रसाद का भोग भगवान को लगा कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। राज्यमंत्री स्वयं भाजपा कार्यकताओं के साथ मिल प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र सभी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे और आप जनमानस को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बांकेलाल सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, श्याममोहन अग्रवाल, रामसूरत मौर्य, संतोष त्रिपाठी, अजय सिंह, राजकेसर पाल, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, आशीष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, सारिका सोनी, अजय यादव, सुनील यादव मम्मन, प्रशांत सिंह दीपक, उपेंद्र मिश्रा, धर्मपाल कन्नौजिया, डॉ.ब्रह्मेश शुक्ला, कमलेश निषाद, संतोष मौर्य, त्रिभुवन गुप्ता, बसन्त प्रजापति, धर्मेन्द्र मौर्य, जितेंद्र सिंह व सचिन पांडेय आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...