बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और अक्षय कुमार की जोड़ी हर किसी को पसंद आती है। वहीं दोनों एक्टर्स को साथ देखने का इंतजार फैंस करते रहते हैं। इसी बीच सलमान खान ने अपने दोस्त अक्षय कुमार का एक इमोशनल थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, अक्षय कुमार का यह वीडियो पुराना है, जिसमें वह रोते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, ये वीडियो सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर-2’ का है, जिसमें एक्टर अपनी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ को प्रमोट करने के लिए गेस्ट जज बनकर पहुंचे थे। शो में अक्षय की बहन अल्का भाटिया का एक वीडियो प्ले किया गया। इसमें अल्का, अक्षय के लिए जो बातें कह रही थीं, उन्हें सुनकर एक्टर अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके और रो पड़े। इस पुराने वीडियो को शेयर कर सलमान ने अक्षय के लिए लिखा, ‘मैंने अभी कुछ ऐसी चीज देखी, जिसे देखकर लगा कि मुझे इसे आप सभी के साथ शेयर करना चाहिए। अक्की तुम पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे। बहुत ही कमाल हो। इस वीडियो को देखकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा फिट रहो, हमेशा काम करते रहो। भाई भगवान हमेशा तुम्हारे साथ रहे। सलमान खान के इतना प्यार देने के बाद अक्षय कुमार ने उन्हें खास अंदाज में थैंक्यू कहा है। अक्षय ने सलमान की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आपके मैसेज ने दिल को छू लिया सलमान खान। बहुत अच्छा लगा, भगवान आपको भी आशीर्वाद दे चमकते रहें। सलमान और अक्षय के बीच इतना प्यार देखकर दोनों के फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि सलमान खान और अक्षय कुमार ने अब तक दो फिल्मों- ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘जान-ए-मन’ में साथ काम किया है। अब अक्षय कुमार ‘सेल्फी’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के अलावा महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म में नजर आएंगे, वहीं सलमान ‘टाइगर 3’ और ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आएंगे।



