जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रईया गुलजारगंज बाजार में स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में रविवार को रामनवमी की सुबह भारत के प्राण मानवता के आदर्श धर्म के सर्वोत्तम स्वरूप हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के पावन दिवस रामनवमी के शुभ अवसर पर राम जानकी मंदिर गुलजारगंज में भगवान राम की 11फीट ऊंची प्रतिमा पहुंचते ही प्रभु के भक्त जनों सहित क्षेत्र वासियों के भारी जयकारें व नारों से पूरा क्षेत्र गुजायमान हो गया। उक्त मनोहारी दृश्य देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अपने 14वर्ष का वनवास पूरा करके भगवान श्रीराम अयोध्या लौट आए हैं। इस मौके पर बहुत ही भव्य समारोह का आयोजन करते हुए रामरथ की पालकी फूल मालाओं से सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में क्षेत्र के भक्तजनों के साथ महिला पुरुषों का भारी जन सैलाब बैंड-बाजे की धुन पर नाचते गाते हुए भगवान राम की शोभा यात्रा में शामिल हुए। उक्त यात्रा क्षेत्र के टेकारी, सरैया, प्रतापगज, सुरसतापुर, सिकरारा सहित कई क्षेत्रों में भह्मण किया गया। जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इसके बाद देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा सुरक्षा की दृष्टि से सिकरारा पुलिस भी शोभायात्रा के साथ मौजूद रही। रामनवमी के प्रथम दिन से ही हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य व भक्तगणों द्वारा मंदिर परिसर सहित पूरे बाजार को दुल्हन की तरह सजा दिया गया था। रामरथ शोभा यात्रा श्रद्घालुओं ने अपने-अपने छतो से जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए पुष्प वर्षा किया। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो आकाश से परिया उतरकर भगवान राम के शोभायात्रा में पुष्प की वर्षा कर रही हैं। इस मौके पर विधि विधान से विद्वान पंडितो द्वारा सुन्दर पाठ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात मंत्रो उच्चारण करते हुए भगवान राम की शोभायात्रा को रवाना किया गया। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्य करता एवं श्री राम भगवान के भक्तिजनों की भूमिका काफी सराहनी रही।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
भगवान श्रीराम के मन्दिर में पहुंचते ही जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र

Previous article
Next article


