जौनपुर धारा,जौनपुर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जयंती समारोह सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी जनों ने भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का पुन: संकल्प लिया। तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित कर उनके आदर्शों एवं विचारों को याद किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाएं प्रासंगिक हैं। उनके विचारों पर चलकर जहां दुनिया के कई देश विकसित हो गए वहीं हमारे देश ने उनके विचारों को पूर्णता आत्मसात नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज देश उनके त्रिकाल और पंचशील विचार मुख्यत जीवों की हत्या से दूर रहना, चोरी से दूर रहना, यौन दुराचार से दूर रहना, मिथ्या भाषण से दूर रहना, और मन को अशांत करने वाले नशीले पदार्थों से दूर रहना, अपने जीवन में उतार ले तो सफल व्यक्ति, सफल समाज और सफल देश का निर्माण कर सकता है। हमें आज भगवान बुद्ध जी की जयंती पर यही संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर जि़ला सचिव गुलाब यादव, ऋषि यादव एडवोकेट, डॉ.चंद्रशेखर यादव, भानु प्रताप मौर्य, प्रदीप कुमार पाल, वीरेंद्र यादव, रवि मौर्य, आजाद यादव, आकाश यादव, प्रदीप कुमार शर्मा, संदीप यदुवंशी, अरविंद यादव, ताज मोहम्मद, रंजीत गौतम, कमलेश यादव, शुभम यादव, अमजद अंसारी, श्याम कुमार मौर्य सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
भगवान बुद्ध के पंचशील मार्ग पर चलने की आवश्यकता : राकेश मौर्य



