जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर के मोहल्ला कटरा स्थित एक पैलेस में स्व.पं.राधेश्याम पाण्डेय के स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा दूसरे दिन यानि गुरुवार को देर शाम वृंदावन से पधारे कथावाचक स्वामी योगेश्वराचार्य महाराज ने राजा परीक्षित संवाद, सुखदेव जन्म सहित अन्य की कथा का मार्मिक प्रसंग का विस्तार पूर्वक श्रद्धालु भक्त जनों को सुनाया। उन्होंने आगे कहा कि जहा सम्मान न मिले वहां मनुष्य को नहीं जाना चाहिए। यदि ऐसा होने की आशंका हो तो कदापि नहीं जाना चाहिए। आगे कथा को विस्तार देते हुए कहा कि हमें स्वयं श्रीमन नारायण का स्मरण, चिंतन और ध्यान करना चाहिए, जो कृष्ण और राम के रूप में भी जाने जाते हैं और जिनके चरणों में सदैव स्थान पाने की चेष्ठा करनी चाहिए। जिससे मनुष्य मात्र का कल्याण हो जाता है। जो व्यक्ति भगवान के चरणों में शरण लेने वाले की सदैव रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि नशा मुक्त जीवन जीने से ही मनुष्य मात्र का कल्याण संभव है। महराज ने कहा कि प्रभु से बढ़कर कोई और सुख सम्पदा नहीं है। भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य मात्र का कल्याण होता है। मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है अपितु मानव जीवन प्रभु की भक्ति में लीन होने के लिए प्राप्त हुआ है। उसका सारा ध्यान संसारिक विषयों को भोगने में ही लगा रहता है, कथा के दौरान धार्मिक गीतों पर मौजूद श्रद्धालु भक्त झूमने को विवश हो गए। इस अवसर पर उमा पांडे, सभासद हीरावती पांडे, रमेश चल पांडे, नीलम पांडे, कैलाश नाथ पांडे, मनोज पांडे, राजेश पांडे, राजकुमार पांडे, अरुण कुमार पांडे, डॉ.सौरभ पांडे व बृजेश पांडे आदि ने भगवान की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजी.उमाशंकर गुप्ता, विक्की गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन मौजूद रहें।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
भगवान कृष्ण और राम का सदैव ध्यान करने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है : स्वामी योगेश्वरचार्य



