Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरब्लाक प्रमुख, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जिपं सदस्य पर केस...

ब्लाक प्रमुख, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जिपं सदस्य पर केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय और जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह पर ब्लाक मुख्यालय पर तैनात मनरेगा अकाउंटेंट ने मारपीट, जान से मारने की धमकी और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए थाने में मंगलवार को तहरीर दिया था। आरोप के आधार पर गुरुवार की देर शाम पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। मनरेगा अकाउंटेंट ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मंगलवार को खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में ब्लाक प्रमुख उन्हें अपने कक्ष में बुलवाकर हाथापाई पर उतरकर अपशब्दों का प्रयोग किया। वहां पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ने भी उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। उधर तीनों आरोपितों का कहना था कि कई प्रधानों ने मनरेगा में अवैध धन उगाही की शिकायत किया था जिसको लेकर उन्हें पूछताछ को बुलाया गया था। सभी आरोप बेबुनियाद और गलत है।

Share Now...