Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरब्लाक कार्यालय परिसर में नवीन सभागार बनाने की कवायद शुरू

ब्लाक कार्यालय परिसर में नवीन सभागार बनाने की कवायद शुरू

जौनपुर धारा, मछलीशहर। विकास खंड परिसर में सभागार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। क्षेत्र पंचायत निधि से बनने वाले सभागार का भूमि पूजन ग्राम प्रधान हरीलाल यादव ने किया। विकास खंड परिसर में स्थित सभागार क्षतिग्रस्त होकर गिर गया है जिससे मीटिंग करने में भारी परेशानी हो रही है। नया सभागार बनाने के लिए विचार विमर्श काफी दिन से चल रहा था। अब जाकर क्षेत्र पंचायत द्वारा सभागार बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इसी क्रम में गुरुवार को दोपहर में ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव, बीडीओ सचिन कुमार भारती तथा ब्लाक कर्मियों की उपस्थिति में ग्राम प्रधान ने भूमि पूजन करने के बाद फावड़ा से नीव खोद दिया। ब्लाक के जेई को सभागार निर्माण का स्टीमेट बनाने निर्देश ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव ने दिया है।

Share Now...