Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeमनोरंजनबोल्ड फोटोज से सोशल मीडिया पर छाई रहती है ये एक्ट्रेस

बोल्ड फोटोज से सोशल मीडिया पर छाई रहती है ये एक्ट्रेस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम एक्ट्रेस के बारे में अक्सर खबरें आती हैं कि अपने से बड़े स्टार्स के साथ पर्दे पर रोमांस किया. इन सबकी काफी चर्चा होती हैं और लोगों के इसमें पॉजिटिव-निगेटिव रिएक्शन आते हैं। बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने अपनी डेब्यू फिल्म में 36साल बड़े एक्टर के अपोजिट रोल किया था। ये एक्ट्रेस अक्सर अपनी बोल्डनेस के लेकर भी चर्चा में बनी रहती है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ये एक्ट्रेस 25 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उर्वशी रौतेला का जन्म साल 1994 में कोटद्वार में हुआ था। उर्वशी रौतेला एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह किसी ना किसी वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं और लोगों का ध्यान खींचती हैं। उर्वशी रौतेला 25 फरवरी को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उर्वशी रौतेला के तमाम चाहने वाले फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। उर्वशी रौतेला ने मिस दिवा-मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 का टाइटल अपने नाम किया है. इसके बाद उर्वशी रौतेला ने साल 2015 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था। उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में फिल्म सिंह साब द ग्रेट से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल नजर आए थे। सनी देओल और उर्वशी रौतेला ने पति-पत्नी का रोल किया था। उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में फिल्म सिंह साब द ग्रेट से डेब्यू करने के बाद  सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी, पागलपंती और डाकू महाराज जैसी फिल्मों में काम किया है। इस तरह से उर्वशी रौतेला बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उर्वशी रौतेला फिल्मी दुनिया में एक्टिव होने के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्वशी रौतेला अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज से फैंस को मदहोश कर देती हैं।

Share Now...