Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने टीनशेड में लगे बल्ली के कड़ी में...
Homeमनोरंजनबॉलीवुड से क्यों गायब हो गईं थीं ममता कुलकर्णी

बॉलीवुड से क्यों गायब हो गईं थीं ममता कुलकर्णी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, जो कई सालों से मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से दूर थीं, हाल ही में भारत लौटी हैं। उन्होंने 2025 के महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े में संन्यास ग्रहण किया और उन्हें ‘महामंडलेश्वर’ की उपाधि से सम्मानित किया। इस बड़े बदलाव के बाद ममता पहली बार पॉपुलर टीवी शो ‘आपकी अदालत’ में नजर आने वाली हैं, जहां वह अपने संन्यास और बॉलीवुड छोड़ने के फैसले को लेकर खुलकर बात करती नजर आएंगी। शो के प्रोमो में ममता कुलकर्णी ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से गायब होने की असली वजह उनकी मानसिक शांति की तलाश थी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया सिर्फ एक भ्रम है, जिसमें लोग बिना किसी असली मकसद के दौड़ रहे हैं। वहीं जब शो के होस्ट रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि महामंडलेश्वर बनने के लिए वेदों का ज्ञान जरूरी होता है, तो ममता ने तुरंत सप्त श्लोकी दुर्गा का पाठ किया। उनकी विद्वता देखकर वहां मौजूद लोग इम्प्रेस हो गए और उनकी सराहना करने लगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके श्लोक के उच्चारण में गलतियां निकालकर उन्हें ट्रोल भी किया। ममता कुलकर्णी ने 2000 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। हालांकि, 2016 में उनका नाम एक बड़े ड्रग तस्करी मामले में सामने आया, जिसमें उनके कथित पति विक्की गोस्वामी का नाम भी शामिल था। बताया जाता है, कि विक्की इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से जुड़े थे। इस विवाद के चलते ममता ने भारत छोड़ दिया था और पहले दुबई, फिर केन्या में जाकर रहने लगीं थी। ममता कुलकर्णी की भारत वापसी और उनकी आध्यात्मिक यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, एक दौर में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में जिनका नाम शुमार रहा, वहीं ममता की इस नई पहचान ने न केवल उनकी जिंदगी को एक नया मोड़ दिया है, बल्कि यह भी दिखाया है, कि ग्लैमर इंडस्ट्री से बाहर निकलकर भी लोग अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं। हालांकि, ममता कुलकर्णी को किन्नड़ अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। दरअसल, ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा ली थी। संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया। जिसका जमकर विरोध हुआ। अब ममता को महामंडलेश्वर पद से और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है।

Share Now...