Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनबॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स के नेटवर्थ को टक्कर देती है टेलर स्विफ्ट...

बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स के नेटवर्थ को टक्कर देती है टेलर स्विफ्ट की ये बिल्ली

ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर टेलर स्विफ्ट की बिल्ली ओलिविया बेनसन सबसे अमीर पालतू जानवरों की लिस्ट शामिल हो गई है। वह नेटवर्थ के मामले में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों को टक्कर देती है। खबर है कि ओलिविया की संपत्ति करोड़ों में है और वह दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर है। टेलर के पास ओलिविया साल 2014 से है। वह अक्सर ओलिविया के साथ फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ओलिविया बेनसन की संपत्ति 97 मिलियन डॉलर है, जिसे अगर इंडियन करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो ये लगभग 800 करोड़ रुपये होता है। बॉलीवुड के कई सितारों की संपत्ति ओलिविया बेनसन जितनी नहीं होगी। इस लिस्ट को ऑल अबाउट वैâट्स वेबसाइट ने तैयार किया है। इंस्टाग्राम डेटा के आधार पर ओलिविया की वैल्यू का आंकलन किया गया है। वेबसाइट ने डेटा का यूज ये अनुमान लगाने के लिए किया कि हर पालतू जानवर एक इंस्टाग्राम पर कितना कमा सकता है। हालांकि, ओलिविया का खुद का सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। वह अक्सर टेलर के इंस्टा पर तस्वीरों में नजर आती है। टेलर के पास दो और बिल्लियां है, जिनके नाम मेरेडिथ और बेंजामिन बटन हैं। हालांकि, इस लिस्ट में सिर्फ ओलिविया बेनसन का ही नाम शामिल है। ओलिविया बेनसन, टेलर स्विफ्ट के साथ कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। कई वीडियोज में ओलिविया को टेलर के साथ देखा गया है। ओलिविया सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई फैन क्लब बने हैं, जहां पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज देखे जा सकते हैं. इसके साथ ही ओलिविया कई महंगे विज्ञापनों का हिस्सा भी रह चुकी हैं, जिसमें डाइट कोक, नेड स्नैकर्स जैसे ब्रैंड्स शामिल हैं। ओलिविया की खुद की मर्चेंडाइज लाइन भी है।

Share Now...