Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनबॉलीवुड की इन फिल्मों का भोजपुरी में बना रीमेक

बॉलीवुड की इन फिल्मों का भोजपुरी में बना रीमेक

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की तरह ही भोजपुरी इंडस्ट्री की भी फिल्मों को भी लोग खूब पसंद करते हैं। खासतौर पर यूपी-बिहार के लोग इन मूवीज पर जमकर प्यार बरसाते हैं। हर साल करीब 100 भोजपुरी फिल्में बनती हैं। बता दें कि इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी है जो कि बॉलीवुड मूवीज की रीमेक है। आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की खास रिपोर्ट में भोजपुरी की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं कि जो कि बॉलीवुड की रीमेक है। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह के फिल्मों के नाम शामिल है।

खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा की फिल्म ‘प्यार झुकता नहीं’ बॉलीवुड में साल 1985 में आई फिल्म ‘प्यार झुकता नहीं’ का रीमेक है। इसके भोजपुरी वर्जन का नाम भी एक ही है।

टाइगर श्रॉफ की मूवी बागी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके भोजपुरी वर्जन में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने लीड रोल प्ले किया था।

गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा बाबू’ को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इसके भोजपुरी वर्जन में भी दिनेश लाल यादव निरहुआ नजर आए थे।

सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर’ का भी भोजपुरी वर्जन बना है। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ नजर आए थे।

बॉलीवुड में फिल्म ‘आखिरी रास्ता’ में अमिताभ बच्चन ने लीड रोल प्ले किया था। इसके भोजपुरी वर्जन में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लीड रोल प्ले किया था।

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शंहशाह’ का भी भोजपुरी वर्जन बना है। इसके रीमेक में रवि किशन और अंजाना सिंह नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था।

सनी देओल और अमिषा पटेल की फिल्म गदर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। इसका दूसरे पार्ट भी जल्द ही सामने आना वाला है। बता दें कि गदर के भोजपुरी वर्जन में पवन सिंह नजर आए थे।

Share Now...