Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनबॉक्स ऑफिस से हटने को तैयार नहीं 'जवान'

बॉक्स ऑफिस से हटने को तैयार नहीं ‘जवान’

शाह रुख खान की फिल्म जवान साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। बॉलीवुड के सभी एक्टर और डायरेक्टर अपनी फिल्म के लिए जवान जैसी सफलता की कामना करते हैं। हालांकि, ये कमाल कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया। कम प्रमोशन के बाद भी फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की। शाहरुख खान के स्टारडम ने जवान की नैया पार लगा दी। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने 5 हफ्ते पूरे करने वाली है। इसके साथ ही फिल्म अपनी एक जिद्द भी पूरी कर सकती है। जवान ने रिलीज के साथ ही तेजी से बिजनेस करना शुरू किया। ओपनिंग वीकेंड पर ही फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद पहले हफ्ते में जवान 250करोड़ क्लब में एंट्री कर गई। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म 500करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर गई। जवान के लेटेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। अब फिल्म की जिद्द है कि 650 करोड़ क्लब में भी शामिल होना है। रिलीज के 41 दिन पूरे कर चुकी जवान के कलेक्शन की रफ्तार अब थमने लगी है, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस से हटने को राजी नहीं है। जवान के लेटेस्ट बिजनेस की ओर नजर डाले तो फिल्म सोमवार यानी अपने 6वें मंडे को 77 लाख का बिजनेस किया। वहीं, सैक्नील्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को लगभग 75 लाख कमाए है। इसके साथ ही जवान ने 41 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 637.23 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

Share Now...