आज कल खेसारी लाल यादव हेडलाइंस में हैं। हाल ही में भोजपुरी एक्टर ने लाइव आकर इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही है। एक पिता के रूप में वो परेशान नजर आ रहे हैं। हालातों से मजबूर होकर खेसारी लाल कैमरे पर इमोशनल होते दिखे। वहीं अब भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने खेसारी लाल विवाद पर अपनी राय दी है। रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की बेबाक एक्ट्रेस में से एक हैं। रानी चटर्जी अकसर ही गंभीर मुद्दों पर अपनी राय दिखती हैं। खेसारी लाल यादव कंट्रोवर्सी पर भी रानी ने हमसे खुलकर बात की है। रानी चटर्जी कहती हैं, मेरा मानना है कि ये बहुत गलत है। गाना नहीं गाना चाहिए किसी का भी नाम लेकर, ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सेलिब्रिटी की बेटी का नाम लेकर गाया जा रहा है। इससे पहले जितने भी सिंगर हैं ना किसी ना किसी का नाम लेकर गाते हैं। इसलिये लोगों ने उनकी बेटी पर अटैक कर दिया। खेसारी जी का लाइव देखा मैंने, उन्होंने कहा कि वो इंडस्ट्री छोड़ देंगे। वो उन्होंने इमोशनल होकर कहा होगा। ऐसा नहीं करेंगे वो, एक पिता के तौर पर वो कमजोर लगे। रानी आगे कहती हैं कि मेरे ऊपर भी खेसारी लाल के लोगों ने गाने बनाए हैं। लेकिन मैं रोई नहीं, मैं जानती हूं कि उन्हीं का आदमी है। इस मुद्दे को वो अपने तरीके से हैंडल कर सकते थे। इंडिया का कानून बहुत मजबूत है। एक गाने पर अगर सुपरस्टार इतना रोएगा, तो वो बाप क्या करेंगे, जिनकी बेटियों के साथ बहुत कुछ हो जाता है। ये स्ट्रांग पर्सनैल्टी को ये सूट नहीं करता. कुछ दिन पहले एक लाइव शो के दौरान खेसारी लाल के किसी दोस्त ने एक लड़के को थप्पड़ मारा था। इसके बाद से पूरा राजपूत समाज गुस्से में है। मामला इतना आगे बढ़ा कि विरोधी खेसारी लाल की बेटी कृति की फोटो से छेड़छाड़ कर अश्वील गाने बनाने लगे। इस पूरे मुद्दे पर बात करते हुए खेसारी लाल ने कहा कि जब तक बात उन तक सीमित थी, तब तक ठीक था। पर अब बात उनकी बेटी की है। इसलिए वो चुप नहीं रहेंगे। यूट्यूब से खेसारी लाल के 200 गाने भी डिलीट कर दिये हैं। इस पर खेसारी लाल ने दुखी होकर कहा था कि अगर लोगों को उनका काम पसंद नहीं है, तो वो किसी दूसरी इंडस्ट्री में जाकर पहचान बना लेंगे।
― Advertisement ―
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों में कोहराम
बिजली विभाग की घोर लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्साबदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव में रविवार की सुबह हाई वोल्टेज विद्युत...
बेटी को बदनाम किए जाने पर रो पड़े खेसारी लाल

Next article