जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली सरकी पुलिस चौकी क्षेत्र अन्तर्गत सरकी गांव में बेखौफ चोरों ने मकान का सेंध काट घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत हजारो रुपए के मूल्य सामान चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार की रात जब सुरेंद्र यादव और उनके परिवार के सदस्य सो रहे थे, तभी चोरों ने घर में सेंध लगाई और घर में घुसकर पांच हजार रुपए नकद, मोबाइल, कपड़ा और बर्तन लेकर फरार हो गए। परिजनों की नींद जब सुबह खुली तो देखा घर में रखा सामान तीतर-भीतर और गायब पड़ा था, और चोरी होने का पता चला। सुरेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। क्षेत्र में हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। बता दें कि सरकी गांव में ही महज कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी बनी हुई है। मगर कर चोर बेखौफ होकर गांव में चोर चोरी कर रहे हैं। और चोरों को पुलिस का तनिक भी भय नहीं है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
बेखौफ चोरों ने की घर से नगदी समेत हजारों रुपए की चोरी



