बी.सागर के नेतृत्व में चारों विधानसभा क्षेत्रों में होंगी महत्वपूर्ण बैठकें
जौनपुर धारा,सोनभद्र। बसपा द्वारा बूथ स्तर तक बसपा के विकास कार्यों की जानकारी आम जन तक पहुंचाने के लिए बी. सागर जी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित करके रणनीति बनाई गई। पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान में जिला संयोजक बी.सागर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन मायावती ने अपने चारों कार्यकालों में पिछड़े वर्गों के लिए जो ऐतिहासिक फैसले लिए और योजनाएं चलाईं, वे आज भी पूरे देश के लिए उदाहरण हैं। बसपा ने हमेशा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सर्व समाज के गरीब तबकों के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया है। बहनजी के नेतृत्व में कानून का शासन स्थापित कर हर वर्ग को न्याय दिलाने का कार्य हुआ। इन्हीं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने एवं अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए बी. सागर जी के नेतृत्व में बसपा सोनभद्र इकाई द्वारा जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर लोगों को बसपा की नीतियों और बहनजी के कार्यों से अवगत कराना है।
बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
किया गया है जिसमें स्थान सेक्टर खजुरा, दुद्धी विधानसभा में स्थान सेक्टर किरविल तथा घोरावल विधानसभा में बूथ स्तर तक लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर रमेश कुशवाहा (जिला संयोजक), डॉ.रामावतार चौहान (पूर्व जिला महासचिव), अमन मौर्या, बलवंत रंगीला, संजय कनौजिया (जिला सचिव), बाबूराम प्रजापति (संयोजक), संजय ठाकुर, राणा सुभाष राव अंबेडकर, श्रीकृष्ण कुमार गिरी टाम बाबा, देवी शरण भारती (प्रभारी), रामेश्वर आज़ाद, सत्य प्रकाश जायसवाल (जोन प्रभारी), जयप्रकाश गौतम, विश्वनाथ प्रसाद अग्रहरी, कमलेश पाल आदि लोग उपस्थित रहे।