Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रियदर्शी अशोक मिशन महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में शुक्रवार को सायंकाल 4 बजे भगवान बुद्ध की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारम्भ भण्डारी रेलवे स्टेशन से मनोरमा मौर्या, राधिका मौर्या, पूनम मौर्या, छेदीलाल मौर्य, तेजबहादुर मौर्य ने पंचशील दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शोभा यात्रा भंडारी रेलवे स्टेशन, अहियापुर मोड़, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलंदगंज चौराहा, जोगियापुर, कलेक्ट्री तिराहा, अम्बेडकर तिराहा से बौद्ध बिहार खरका कालोनी लाईन बाजार थाना के सामने बुद्ध मंदिर में पूजा अर्चना व विश्वशान्ति की मंगल कामना किया। बौद्ध बिहार खरका में अवधेश कुमार मौर्य द्वारा पंचशील द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके पश्चात दूधनाथ मौर्य द्वारा उपस्थित उपासकों को बुद्ध बन्दना, त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराया गया तथा उपस्थित जन समुदाय को भेजनदान व खीर का पान कराते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभा यात्रा में भगवान बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित झांकी एवं चित्र प्रदर्शित किया गया। धम्मप्रिय बन्धु अपने हाथों में पंचशील झण्डा लेकर पूरे शहर में बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्म शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि का उद्घोष करते हुए चल रहे थे जिससे पूरा शहर बुद्धमय हो गया। इस अवसर पर शहर के कई स्थानों पर धम्मप्रेमियों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा का संचालन प्रेमचन्द्र मौर्य व कमलाकान्त मौर्य, देवानन्द मौर्य के नेतृत्व में चल रहा था। महिला प्रकोष्ठ में राधिका मौर्या, सुनीता मौर्या, प्रतिमा मौर्या, सीमा मौर्या, मंजू मौर्या व पंकज कुमार मौर्य पत्रकार, महेन्द्र मौर्य, डॉ0 लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डीसी दादा, रमेश मौर्य, सन्तोष कुमार मौर्य (मुन्ना), राधेश्याम मौर्य एडवोकेट, कैलाशनाथ मौर्य एडवोकेट, उमेशचन्द्र मौर्य, पंकज मौर्य, कमलेश कुमार मौर्य आदि लोगों ने सक्रिय रूप से भूमिका निभायी। संजय कुमार मौर्य (राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियदर्शी अशोक मिशन, जौनपुर व मौर्य बन्धुत्व क्लब प्रतापगढ़, भारत) व दूधनाथ मौर्य के कुशल नेतृत्व में बुद्ध पूर्णिमा के शोभायात्रा का संचालन विगत 22 वर्षों से सुचारू रूप से करते आ रहे हैं।

Share Now...