Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

मांगे ना माने जाने पर 5 मार्च के बाद आंदोलन की धमकीजौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को कुलपति को ज्ञापन दिया। इसमें रोवर रेंजर्स...
Homeअपना जौनपुरबीरी-बारी स्वास्थ्य केंद्र में बेड बढ़ाने की हुई मांग

बीरी-बारी स्वास्थ्य केंद्र में बेड बढ़ाने की हुई मांग

जौनपुर। डोभी ब्लॉक स्थित बीरी-बारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेड क्षमता बढ़ाने की मांग जोर पकड़ रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने केंद्र को 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड करने की अपील की है। यह मुद्दा अब क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। डोभी ब्लॉक का यह क्षेत्र चार जिलों को जोड़ता है और लगभग 22 किलोमीटर के दायरे में एक बड़ी आबादी की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करता है। इस विशाल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा का भार केवल बीरी बारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर है, जिसकी वर्तमान क्षमता मात्र 30 बेड है। जनसंख्या के अनुपात में यह सुविधा अपर्याप्त मानी जा रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं। हालांकि, बेड और अन्य संसाधनों की कमी के कारण कई गंभीर मरीजों को लगभग 30किलोमीटर दूर वाराणसी रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को मजबूरन वाराणसी या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिसमें समय और धन दोनों का नुकसान होता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है, जहां समय पर उपचार न मिलने से कई बार जान का जोखिम भी बढ़ जाता है। क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि बीरी बारी स्वास्थ्य केंद्र की बेड क्षमता को बढ़ाकर 50 किया जाए और इसे आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय रहते बेड क्षमता और संसाधनों में वृद्धि की जाती है, तो गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा और अनावश्यक रेफरल की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

Share Now...