Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरबीएलओ पूनम यादव की मोहल्ला सिपाह की जनता नें की प्रशंसा

बीएलओ पूनम यादव की मोहल्ला सिपाह की जनता नें की प्रशंसा

  • घर-घर जाकर एसआईआर फार्म वितरण कर खुद भरकर कर रही हैं जमां

केराकत। एसआईआर का फार्म वितरण का कार्य नगर पंचायत केराकत के मोहल्ला सिपाह प्रथम वार्ड नंबर-9 की बीएलओ पूनम यादव पूरी तरह से सक्रिय हैं, और इनके द्वारा किया जा रहा है। जो खुद घर-घर सम्पर्क कर एस.आई.आर. फार्म वितरण से लेकर संग्रह करनें का कार्य पूरी व$फादारी, दमदारी और जिम्मेदारी के साथ कर रही हैं। इसी क्रम में केराकत नगर के मोहल्ला सिपाह प्रथम की जिम्मेदारी सम्भाल रहीं पूनम यादव के कार्य को लेकर वार्ड वासी काफी प्रशंसा करते हुवे नज़र आ रहे हैं। मोहल्ला सिपाह प्रथम वार्ड के निवर्तमान सभासद एवं भाजपा नेता मोहम्मद असलम खॉंन नें बताया कि मेरे वार्ड मोहल्ला सिपाह प्रथम की बीएलओ पूनम यादव के द्वारा डोर-टू-डोर घर-घर जाकर जिस जिम्मेदारी के साथ एसआईआर का फार्म वितरण के साथ उसे भरवानें और जमां करनें में मदद कर रही हैं। वह काफी प्रशंसनीय कार्य है। पूर्व प्रधानाध्यापक तुफानी खान, समाजसेवी अमजद खान, मोहम्मद अली नें  ‘जौनपुर धाराÓ से वार्ता करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में चल रहे एसआईआर 2026 अभियान के कार्य में मोहल्ला सिपाह प्रथम वार्ड नंबर (9) की बीएलओ पूनम यादव पूरी जिम्मेदारी, वफादारी के साथ अपनें कार्य को अन्जाम दे रही हैं। जिनकी सराहना खुद मोहल्ला सिपाह प्रथम की आम जनता भी बीएलओ पूनम यादव के कार्य की खूब सराहना कर रही है।

Share Now...