Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीईओ ने किया प्राथमिक विद्यालय करमही का निरीक्षण

बीईओ ने किया प्राथमिक विद्यालय करमही का निरीक्षण

  • कक्षा तीन के छात्र नहीं सुना पाए पहाड़ा
  • शिक्षा मित्र मिली अनुपस्थित, मांगा गया स्पष्टीकरण

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। बीईओ धमार्पुर अरविंद यादव ने शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के पांच विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय किरतापुर, प्राथमिक विद्यालय रत्तीपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमही, पूर्व माध्यमिक विद्यालय किरतापुर व प्राथमिक विद्यालय रत्तीपुर का निरीक्षण करने पर वहां की व्यवस्थाएं सही पाई गई। इसके पश्चात वे प्राथमिक विद्यालय करमही पर पहुंचे जहां पर शिक्षा मित्र नीलम प्रजापति बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित मिली, जिस पर बीईओ ने उक्त अनुपस्थित शिक्षा मित्र के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। वही बीईओ अरविंद यादव ने इसी प्राथमिक विद्यालय करमही पर कक्षा तीन के छात्रों से जब पहाड़ा पूछा तो विद्यालय के छात्र पहाड़ा नहीं सुना पाए, जिस पर बीईओ अरविंद यादव ने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के अंदर शिक्षा के स्तर में सुधार लाने का निर्देश दिया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय किरतापुर में बेहतर शैक्षणिक वातावरण को देखकर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंभा देवी से व्यक्त की।

Share Now...