जौनपुर धारा, जौनपुर। सरकार द्वारा सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध न कराये जाने एवं बिजली दरों में होने वाली बेतहाशा वृद्धि को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्री में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान वर्तमान सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में बिजली बिल के दाम घटना तो दूर की बात सरकार ने बिजली की दरों में 23ज्ञ् वृद्धि का प्रस्ताव भी रख दिया है जिससे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा और ये प्रस्ताव कहीं से भी स्वीकार करने योग्य नहीं है। वास्तव में देश में 30ज्ञ् तक कोयले का उत्पादन भी बढ़ा है फिर क्यों बिजली की दरें बढ़ाई जा रहीं हैं? राज्य सरकार ने जनता और विशेषकर किसानों के साथ वादाखिलाफी की है और अब उन्हें आर्थिक रूप से पीड़ित किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी ने कहा कि बिजली, समाज के सभी वर्गों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि सरकार बिजली के दामों में होने वाली बेतहाशा वृद्धि को रोकने की उचित कार्यवाही करे जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ न पड़े। इसी क्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव पूजा सिंह ने कहा कि गलत कार्यों के खिलाफ पार्टी सदैव संघर्ष करती रहेगी। महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बंदना मिश्रा, मड़ियाहूं के लक्ष्मी नारायण चौरसिया ने भी सम्बोधित किया। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नारायण सिंह मुन्ना, राधिका गौड़, अमरनाथ यादव, विद्याधर मिश्रा, बंटी अग्रहरि, इस्लाम खान, सुनील शर्मा, दीपक मौर्य, इसरावती बिंद, शिवम सरोज, मोहम्मद शाहिद, श्यामलाल, पिंटू चौधरी, अनिल विश्वकर्मा, राकेश गौड़ इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article


