Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 538 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित

जौनपुर। लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 90हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी...
Homeअपना जौनपुरबिजली कनेक्शन कटने से प्राथमिक विद्यालय में पेयजल संकट

बिजली कनेक्शन कटने से प्राथमिक विद्यालय में पेयजल संकट

जौनपुर। जफराबाद के एक प्राथमिक विद्यालय का बिजली कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा काट दिए जाने से सोमवार को विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण पेयजल की व्यवस्था ठप हो गई और बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका छाया सिंह ने बताया कि विद्यालय में पहले सामान्य बिजली मीटर लगा हुआ था, जिसे बाद में बदलकर स्मार्ट मीटर लगाया गया था। पिछले महीने तक मीटर सही तरीके से कार्य कर रहा था, लेकिन शनिवार को अचानक बिजली विभाग ने विद्यालय का कनेक्शन काट दिया।  प्रधानाध्यापिका के अनुसार विभाग से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि विद्यालय में प्रीपेड मीटर लगा दिया गया है और करीब 19हजार रुपये के बकाए के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने विद्यालय को सरकारी संस्था के बजाय निजी संस्थान की श्रेणी में दर्ज कर दिया है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। सोमवार को विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के बाद बच्चों के सामने पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गई। बिजली न होने के कारण आरओ मशीन भी बंद हो गई, जिससे बच्चों को पीने के पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए शिक्षकों को अपने निजी खर्च से बच्चों के लिए आरओ का पानी मंगवाना पड़ा। विद्यालय परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब स्थिति में है और उससे गंदा पानी निकलता है। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि इसकी शिकायत नगर पंचायत से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक उसे ठीक नहीं कराया गया है। पेयजल की समस्या से परेशान बच्चों ने सोमवार को हाथों में थाली लेकर विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और समस्या के जल्द समाधान की मांग की।

Share Now...