‘बिग बॉस’ का पॉपुलर कपल और टीवी स्टार तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने दुबई में अपना नया आलीशान घर लिया, जिसकी एक झलक कपल ने फैंस के साथ शेयर की है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो करण कुंद्रा के साथ अपने नए घर का टूर करा रही हैं। तेजस्वी-करण का फुली फर्निश्ड ये घर दुबई में मौजूद है, जो अंदर से काफी लग्जरी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। करण कहते हैं, ‘यह एक शानदार अपार्टमेंट है। दुबई और सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह से फुली फर्निश्ड है। इसलिए हमें बस इतना करना है कि अपना सामान पैक करना है और हर बार जब हम दुबई आएं तो यहां चले आएं।’ वीडियो में करण ने चश्मे के साथ एक सफेद जैकेट और पैंट पहनी हुई है, जबकि तेजस्वी ने टू-पीस बेज रंग का लहंगा पहना हुआ है। वीडियो में कपल अपने घर की बालकनी, बेडरूम, लीविंगरूम, किचन और हॉट का टूर कराते हैं। घर को बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। हालांकि करण और तेजस्वी ने घर की कीमत का खुलासा नहीं किया।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
‘बिग बॉस’ कपल तेजस्वी और करण ने दुबई में लिया आलीशान घर



