Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरू को किया नमन

बाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरू को किया नमन

बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर मे स्थित श्रीराम जानकी प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई। विद्यालय में चित्रकला, निबंध लेखन, वक्तृत्व कला, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और लघु नाटिकाओं के माध्यम से चाचा नेहरू के आदर्शों को जीवंत किया। बच्चों के जोश और प्रतिभा ने अभिभावकों तथा शिक्षकों को उत्साहित किया। प्रधानाचार्य नीरज तिवारी ने कहा कि बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू बच्चों को देश का भविष्य और मजबूत नींव मानते थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक भोलानाथ यादव, धीरज मिश्रा, महेंद्र, अमन, फूलचंद आदि का विशेष योगदान रहा।

Share Now...