जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। नगर के एक पैलेस मे भाजपा द्वारा अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया, उनके जीवन पर लोगों अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, सुजानगंज ब्लॉक प्रमुख श्रीप्रकाश शुक्ला, चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य, जिला कोषाध्यक्ष सन्तोष मिश्रा, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू आदि ने पं.दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। राज्यमंत्री ने कहा कि बालिका शिक्षा व महिला उत्थान के लिए वह भारत की एक प्रेरणा है इसी से प्रभावित होकर हमारी पार्टी नारी शक्ति अधिनियम का कानून लेकर आई है। जिससे भारत की मातृशक्ति को संविधान पद्धत शक्ति प्रदान हो सके। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि महान वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर त्याग और न्याय की प्रतिमूर्ति थी। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं उनकी न्यायप्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। वक्ताओं में ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह,श्री प्रकाश शुक्ला, पुष्पा शुक्ला, अर्चना शुक्ला आदि ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अद्वितीय शासन कला सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में तीन महिलाओं में नीतू मौर्या,रिंकी सिंह व डाली देवी को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। इस अवसर पर आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, राजकुमार जायसवाल काजू, राजकुमार ऊमरवैश्य नेता, सीके गुप्ता, रंजीत गुप्ता, मनीष त्रिपाठी, रोहन पाण्डेय, गणेश सभासद, विनय सिंह, राजीव जायसवाल, धीरज केशरी, सोनू, मुकेश पटेल, भरत तिवारी, अजय जायसवाल, ओम प्रकाश बिन्द, महेंद्र बिन्द, शीतला प्रसाद, चंद्रेश गुप्ता, नीरज द्विवेदी, मुकुंद सिंह, धीरज गुप्ता व चंदन त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मान्यता कक्षा 5 तक चल रहे अवैध हाईस्कूल इण्टर कॉलेज
मई बरपुर एक-एक भवनो में चल रहे दो-दो कॉलेजआरटीआई के आवेदन पत्र से हुआ खुलासाजौनपुर। सरकार बगैर मान्यता के अवैध कॉलेज को बंद करने...
बालिका शिक्षा व महिला उत्थान के लिए भारत की प्रेरणा हैं अहिल्याबाई : गिरीश चंद्र यादव
