जौनपुर। विकास खंड मडियाहूं के गुलज़ारगंज रइया के कन्या जूनियर हाई स्कूल में एक्शन ऐड द्वारा आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से बालिकाओं की शिक्षा स्वास्थ्य एवं संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले एवं ब्लाक स्तर के अधिकारी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर सत्र न्यायाधीश जौनपुर प्रशांत कुमार सिंह, विनय कुमार पांडेय, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, डॉ.दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसलर, देवेंद्र कुमार यादव काउंसलर अधिवक्ता दीवानी न्यायालय, डॉ.अर्चना सिंह सीएचसी मडियाहू, अमीर चंद्र विद्यार्थी ओपीटीओ मडियाहूँ सीमा देवी एएनएम सिकरारा आदि सम्मिलित रहें। कार्यक्रम में सर्व प्रथम बीनू सिंह एवं बंशी लाल ने एक्शन ऐड के बारे में बिस्तर से बताया। बैठक में स्थानीय महिला पुरुष संगठन साथी पर यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 जिसे आमतौर पर अधिनियम पास्को एक्ट कहा जाता है को भारत में महिलाओं के लिए कार्य स्थल को सुरक्षित बनाने के लिए बनाया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न को रोकना निषेध करना और उसका निवारण करना है तथा कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न को रोकना और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने किशोरियों और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों आदि संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा की। जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रशांत सिंह ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2013पॉक्सो एक्ट के बारे मे बताया। किशोरियों को समानता के अधिकार के बारे में बताया गया और सेफ टच और अनसेफ के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मंजीत, खुशबू, यास्मीन, लक्ष्मीना, प्रभाकर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
छितौना गांव में आयोजित हुई सम्मान समारोह
कबड्डी खिलाड़ी उदित यादव को किया गया सम्मानितजौनपुर। केराकत क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित पानी टंकी परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान ममता...
बालिकाओं की शिक्षा स्वास्थ्य एवं संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम
