- 2022 में बॉलीवुड के 2040 करोड़ डूबे, कन्नड़ की 5 फिल्मों ने कमाए 2056 करोड़
2022 के गुजरने में अब 4 ही दिन बचे हैं। बॉलीवुड के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। 38 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को करीब 2040 करोड़ का नुकसान हुआ है। हां दिलचस्प ये रहा कि भारत की सबसे छोटी फिल्म इंडस्ट्रीज में गिनी जाने वाली कन्नड़ सिनेमा की 5 फिल्मों ने ही 2056 करोड़ की कमाई कर डाली। 2023 में बॉलीवुड कैसे कमबैक करेगा, ये देखने लायक हो सकता है। नए साल में सबसे ज्यादा निगाहें शाहरुख खान पर रहेंगी, क्योंकि 4 साल बाद शाहरुख वापसी कर रहे हैं और उनकी 3 फिल्में आएंगी। 2022 की विदाई के साथ समझते हैं कि 2022 फिल्मी दुनिया के लिए कैसा रहा, 2023 में किस-किस स्टार पर बॉलीवुड का कितना इन्वेस्टमेंट है। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयाली जैसी फिल्म इंडस्ट्रीज कितना चौंकाएंगी। 2018 में शाहरुख की फिल्म जीरो आई थी जो अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई। इसके बाद वो रॉकेट्री और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में मेहमान कलाकार बने। पूरे 5 साल हो चुके हैं और उनकी एक साथ तीन फिल्में आ रही हैं। शाहरुख इस ब्रेक के दौरान कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज से घिरे रहे। कभी बेटे आर्यन का ड्रग केस में फंसना हो, उनका वैष्णोदेवी मंदिर जाना और फिर बेशरम रंग गाने पर फिल्म पठान का बायकॉट ट्रेंड शुरू हो जाना। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं। शाहरुख की अपकमिंग तीनों ही फिल्में बड़े डायरेक्टर्स एटली, राजकुमार हीरानी और सिद्धार्थ आनंद की हैं, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है। प्रभास साल 2023 के सबसे रिस्की एक्टर साबित हो रहे हैं क्योंकि इनकी दो अपकमिंग फिल्मों में पूरे 850 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट है। पहली फिल्म आदिपुरुष है, जिसका बजट 650 करोड़ रुपए है। दूसरी सालार है जो 200 करोड़ रुपए में बन रही है। 2 अक्टूबर 2022 को आदिपुरुष का टीजर रिलीज हुआ तो इसकी खूब आलोचना हुई। राम की मूंछ से लेकर रावण की दाढ़ी और विमान तक पर आपत्ति जताई गई। तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने के आरोप लगे और र्न्न्इें का खूब मजाक बना। पहले ये फिल्म 13 जनवरी 2023 में रिलीज की जाने वाली थी, लेकिन दर्शकों का नेगेटिव रिएक्शन देखते हुए मेकर्स ने 150 करोड़ रुपए लगाकर वीएफएक्स में सुधार करने का फैसला किया और फिल्म को पोस्टपोन कर दिया। अब फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। प्रभास की दूसरी फिल्म सालार है, जिसे फिल्म ख्उइ के डायरेक्टर प्रशांत नील ही डायरेक्ट कर रहे हैं। इसका बजट 200 करोड़ रुपए है। 2022 में अक्षय की बैक-टु-बैक 5 फिल्में सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, रामसेतु, कटपुतली रिलीज हुईं। कटपुतली ध्ऊऊ पर आई थी। थिएटर में रिलीज होने वाली बाकी 4 फिल्में फ्लॉप ही रहीं। इनमें से सम्राट पृथ्वीराज सबसे बड़ी फिल्म थी, जिसका बजट 300 करोड़ रुपए था जो 90 करोड़ रुपए ही कमा सकी। शाहरुख खान, प्रभास और अक्षय कुमार के अलावा इस साल कई ए-लिस्टर्स भी बड़े बजट की फिल्मों में नजर आएंगे। इनमें सलमान खान, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर की फिल्में शामिल हैं। साल 2022 की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कन्नड़ की केजीएफ-2 रही है। 2023 में भी साउथ की बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें पुष्पा- 2, पोन्नियिन सेल्वन पाट&- 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। 2022 में करीब 107 बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं। इनमें सिफ& 38 ही बड़े बजट या बड़ी स्टारकास्ट की फिल्में थीं। इन 38 हिंदी फिल्मों जिनमें से पृथ्वीराज, रामसेतु, लाल सिंह चड्ढा, थैंक गॉड जैसी बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। इन 38 फिल्मों का बजट था 3572 करोड़ रुपए, लेकिन बिजनेस सिफ& 1532 करोड़ रुपए का ही हुआ। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री को बॉक्स ऑफिस पर पूरे 2040 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। तमिल, तेलुगु, कन्नड़ की फिल्मों के जरिए इंडियन फिल्म इंडस्ट्री फायदे में रही। पूरी इंडियन इंडस्ट्री की 96 बड़ी फिल्मों में 7058 करोड़ रुपए लगे, जिनसे 8607 करोड़ रुपए कमाई हुई। साल 2022 में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, इंग्लिश और मलयाली की करीब 96 बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से प्रâेडी, ब्लर, मोनिका ओह माय डालिं&ग, बबली बाउंसर, कटपुतली जैसी करीब 10 बड़ी फिल्में ध्ऊऊ पर रिलीज हुईं। बाकी 88 फिल्मों में 4 फिल्में विक्रम,केजीएफ-2 ,आर.आर.आर, द-कश्मीर फाइल्स (हिंदी)ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इन 10 फिल्मों ने भारत यानी डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। टॉप- 5 लिस्ट में नजर डालें तो इनमें एक भी हिंदी फिल्म नहीं है, जबकि टॉप-3 में दो फिल्में कन्नड़ की हैं। वल्ड&वाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी कन्नड़ इंडस्ट्री की ख्उइ-2 है। फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ रुपए की कमाई की। ओवरसीज कलेक्शन 299 करोड़ रुपए रहा। फिल्म का कुल कलेक्शन 1299करोड़ रुपए रहा। सिफ& हिंदी फिल्मों की बात करें तो फिल्म ब्रह्मास्त्र टॉप पर रही। इसने भारत में 306 करोड़ रुपए कमाए और वल्ड&वाइड इसका कलेक्शन 431 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, द-कश्मीर फाइल्स जो साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने 340 करोड़ रुपए कमाए हैं, जबकि ये महज 14 करोड़ रुपए में बनी थी। कमाई के लिहाज से ये सबसे ज्यादा फायदे वाली फिल्म रही। ट्रेड एक्सपट& तरण आदश& कहते हैं ‘स्ट्रैटजी बदलने की जरुरत नहीं है, बस कंटेंट अच्छा करना चाहिए। कंटेंट और इकोनॉमिक्स। लीड एक्टस& की फीस भी कम करनी चाहिए। कंटेंट और न्न्इें& पर खच& होना चाहिए, लेकिन एक्टस& की फीस पर ज्यादा खच& नहीं होना चाहिए।
कन्नड़ की केजीएफ-2 और कांतारा के नाम रहा 2022
हर इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्मों के अनुसार ये साल कन्नड़ इंडस्ट्री का रहा। इंडस्ट्री की महज 5 फिल्मों ने ही 2056 करोड़ रुपए की कमाई की है। कन्नड़ की दो फिल्में केजीएफ-2 और कांतारा ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रहीं। जहां केजीएफ-2 पैन इंडिया रिलीज हुई थीं, वहीं कांतारा को 30 सितंबर 2022 में साउथ की महज 800 स्क्रीन्स पर कन्नड़ में रिलीज किया गया था। कन्नड़ में मिली सफलता के बाद इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु में रिलीज करने का फैसला किया गया। इसे हिंदी में देशभर की 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। विएतनाम में रिलीज होने वाली ये पहली कन्नड़ फिल्म है। फिल्म ने अब तक 446 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी बीच भेड़िया, रामसेतु, थैंक गॉड जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन उन सभी की कमाई कांतारा से कम रही।