Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबाबा साहब की जयंती पर 14 से 28 अप्रैल तक मनाया जायेगा...

बाबा साहब की जयंती पर 14 से 28 अप्रैल तक मनाया जायेगा उत्सव

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 से 28 अप्रैल 2025 तक जनपद में ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमानÓ की टैगलाइन के अन्तर्गत उत्सव के रूप में मनायी जानी है। 14 से 28 अप्रैल 2025 तक प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण उनके जीवन दर्शन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। न्याय पंचायत वार्ड, संविधान निर्माण की प्रक्रिया मौलिक अधिकारों अनुच्छेद 51 के अंतर्गत, उल्लेखित नागरिक कर्तव्य एवं अध्ययन संशोधनों के संबंध में मनीषियों एवं विधिवेत्ताओं के माध्यम से व्याख्यान, प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय व चित्रकला, निबंध, रंगोली आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत स्तर पर युवा मंगल दलों द्वारा खेल प्रतियोगिता, सामाजिक सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण से संबंधित चुनौतियां और उनका सामना करने हेतु संविधान के प्रावधानों से संबंध में जन जागरण अभियान, यातायात नियमों डिजिटल क्राइम से बचाव से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम, पूर्व दशम दशमोत्सव विद्यालय में संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम, उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा महाविद्यालय में संविधान से संबंधित नियमों नवीन संशोधनों पर वाद विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाना है।

Share Now...