जौनपुर। मानसूनी सक्रियता के थम जाने के कारण आसमान में बादल गायब होते दिख रहें, वहीं रविवार को पूरे दिन तीखी धूप व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहें। चिपचिपी व पसीने भरी गर्मी ने सबको बेहाल कर दिया है। तापमान में निरंतर वृद्धि होने लगी है। तीन दिनों में ही तापमान लगभग आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। आकलन किया जा रहा है कि अब ऐसा ही मौसम चार-पांच दिनों तक रह सकता है। रविवार को भी सुबह से हुई पूरे दिन बादलों के पीछे से तीखी धूप ने लोगों को तिलमिला कर रख दिया। उमस भरी गर्मी से सभी बेहाल रहे। हालांकि पूरे दिन बादलों की आवाजाही ने तापमान को स्थिर रखा। वहीं शाम को नगर क्षेत्र में बूंदा-बांदी भी हुई।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
बादलों के पीछे से तीखी धूप बढ़ा रही उमस भरी गर्मी

Previous article
Next article


