Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरबाइक सवार को बचाने में खाई में पलटी आल्टो कार

बाइक सवार को बचाने में खाई में पलटी आल्टो कार

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के बादशाही बाजार के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज ऱफ्तार आल्टो कार सड़क किनारे खाई में पलट गई जिस पर सवार दो लोग सुरक्षित रहे। नदीम अहमद पुत्र जियाउद्दीन, मोहम्मद साहिल पुत्र ग्यास अहमद निवासी चोरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर अस्पताल से अपनी बुआ को उनके घर डोभी छोड़ने आए थे। वापस जाते समय ज्योही बादशाही बाजार क्रॉस किया एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में कार पलट गई। मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों को सकुशल बाहर निकाला। फिलहाल किसी को चोट नहीं आई है। वहीं बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर उचित सहयोग किया।

Share Now...