Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइक की टक्कर में होमगार्ड और दो अन्य लोग गंभीर रूप से...

बाइक की टक्कर में होमगार्ड और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

खुटहन। इमामपुर बाज़ार के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर जिसमें दो होमगार्ड व अन्य दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार खुटहन के तरफ से दीदखोरा गांव निवासी अजय पुत्र नंदलाल रोजी-रोटी के लिए अहमदाबाद जा रहे थे। ट्रेन छूट जाने के कारण उक्त गांव निवासी रामसकल के साथ घर वापस जा रहे थे। उधर जौनपुर से ड्यूटी करके वापस घर आ रहे साधनपुर गांव निवासी राजाराम गौतम अपने हमराही चन्द्रेश निवासी गुलामीपुर जैसे इमामपुर के पास पहुंचे थे। तभी दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दो होमगार्ड सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके स्थानीय जनता एंबुलेंस की मदद से खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया चारों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share Now...