Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरबसुही नदी के पुनरूद्धार कार्य का डीएम ने किया शुभारम्भ

बसुही नदी के पुनरूद्धार कार्य का डीएम ने किया शुभारम्भ

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा बसुही नदी के पुनरोद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्य मनरेगा योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। साथ ही रामनगर प्रथम ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का भी शुभारंभ जिलाधिकारी के कर कमलों से किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सिरकोनी ब्लॉक में अमृत सरोवर का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी द्वारा किया गया साथ ही समूह शेड का नीव पूजन भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गिरते भूजल स्तर को उठाने के लिए आवश्यक है कि जल को बचाया जाए, इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक मनुष्य जल संरक्षण के लिए अपने स्तर से प्रयास करे और वर्षा के जल हमारे लिए अमूल्य संसाधन है। अत: वर्षा के जल को भूगर्भ के अंदर जाने के लिए प्रयास करना समय की मांग है। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि जल का दुरुपयोग न करें, अधिक से अधिक जल को संरक्षित करें और बच्चों में जल संरक्षण करने की आदत डाले। जल की जितनी आवश्यकता हो उतना ही भूगर्भ से निकाले जिससे सभी को समान रूप से जल प्राप्त हो। इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण सहित आम जनमनस उपस्थित रहे।

Share Now...