जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के मनहन गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने एक बाइक समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। गांव निवासी सुबाष उपाध्याय परिवार संग मुंबई में रहते हैं। उनका पैतृक घर लंबे समय से बंद था। 22अगस्त की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर रखा सामान खंगाल डाला। चोर होंडा शाइन बाइक, एलईडी टीवी, पीतल के बर्तन और कपड़े आदि उठा ले गए। 23अगस्त की सुबह ग्रामीणों की नजर जब घर के खुले दरवाजे पर पड़ी तो शक हुआ। सूचना पर पीड़ित का भतीजा विनोद उपाध्याय मौके पर पहुंचा और पूरी जानकारी मुंबई में मौजूद अपने चाचा को दी। इसके बाद पीड़ित का बेटा मनीष मंगलवार को घर आया तो चोरी की पुष्टि हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
― Advertisement ―
गर्मी के सितम के बीच आंधी का सुकून, मगर अप्रैल की शुरुआत ने बढ़ाई चिंता
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इस साल मौसम ने अपने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक तरफ मार्च...
बन्द घर से बाइक व सामान चोरी

Previous article


