जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर के हौज चौमना गांव में एक बन्द घर से चोरों ने ताला तोड़कर नकदी सहित तीन लाख के गहने उठा ले गए। घटना की जानकारी परिवार को शादी से लौटने के बाद हुई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। उक्त गांव निवासी सुरेश चौहान के भदोही के रिश्तेदार के घर शादी थी। परिवार के लोग घर में ताला बंद करके उसी शादी में शामिल होने चले गए थे। शादी सम्पन्न होने के बाद शनिवार की देर शाम को परिवार के लोग घर लौट आये। घर के बाहर के दरवाजे को खोल कर जब अंदर पहुंचे तो सबके होश उड़ गए। घर के अंदर आलमीरा तथा बक्से टूटे पड़े थे। उनमें रखे सोने की चार सिकड़ी, सोने की चार कान के गहने, छागल, 20 हजार नकद आदि चोर लेकर चले गए। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। प्रधान चंदन चौहान सूचना मिलने पर पहुंच गए। रात को ही पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दिया। घटना से पूरे गांव के लोगों में दहशत है। पुलिस की निष्क्रियता से लोग सहमे हुए हैं।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
बन्द घर से नकदी सहित तीन लाख के गहने उठा ले गए चोर

Previous article
Next article


