Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरबनवासी समाज से बच्चों का कराया गया नामांकन

बनवासी समाज से बच्चों का कराया गया नामांकन

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के बेहड़ा ग्राम में बुद्धवार को सौहार्द बंधुत्व मंच के सहयोग से बनवासी समुदाय के 22बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराया गया। इस दौरान बनवासी समुदाय के परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस बाबत सौहार्द फेलो नीरा आर्या ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक सिंह से मिल शिक्षा से वंचित बनवासी समुदाय के बच्चों का नामांकन कराया गया क्योंकि शिक्षा ही समानता को बढ़ावा देता है साथ ही भेदभाव को रोकता है। इसलिए बनवासी समुदाय के बीच पहुंच बच्चों व उनके अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर धनरा देवी, अनीता, प्रभावती, रामराज, आलोक, अंजली व सूरज सहित आदि मौजूद रहें।

Share Now...