जौनपुर। बदलापुर थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वांछित आरोपी राममूरत पुत्र लालजी निवासी ग्राम पूराहोल राय, थाना महाराजगंज, जनपद जौनपुर को गुरुवार सुबह करीब 8:50 बजे बदलापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामकेश्वर राम और हेड कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल रहे।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
बदलापुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार



