Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरबदमाशों ने युवक को चाकू मारकर किया घायल

बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर किया घायल

तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चंबलतारा गांव में तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से आत्मघाती हमला कर घायल कर दिया। पुलिस तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि डेरा यूसुफ (डेरवा) गांव निवासी रवीश कुमार मौर्य 27 वर्ष चंबलतारा गांव में अपने निजी कंप्यूटर सेंटर पर बैठा हुआ था इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचकर रवीश पर आत्मघाती हमला कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जुट गए। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने रवीश की हालत बिगड़ते देख इसकी जानकारी आपातकालीन पुलिस डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। सराय ख्वाजा थाना अध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Share Now...