― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरबदमाशों ने गोपाल के खोपड़ी में मारी गोली, मौत

बदमाशों ने गोपाल के खोपड़ी में मारी गोली, मौत

  • भारी फोर्स मौके पर तैनात, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के राजा साहब के पोखरे के समीप अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गोपाल विश्वकर्मा नामक युवक की खोपड़ी उड़ा दिया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।मिली जानकारी के अनुसार गोपाल घर के सामने एक मैदान में बैठकर अलाव ताप रहा थी कि इसी बीच दो अज्ञात बदमाश पैदल चलकर युवक के पास गये और युवक के खोपड़ी में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद एक तीसरे व्यक्ति के साथ बाइक पर फरार हो गये। कड़ाके की ठण्ड में हुई इस वारदाम से पूरे क्षेत्र का माहौल गर्म हो गया है, उधर पुलिस महकमें में भी हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी है। वहीं सीसीटीवी कैमरे रिकार्ड हुए इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। स्थानीय पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की शिनाख्त में जुट गई है। मामले में सीओ सीटी ने कहा कि किन्नरों के आपस की वर्चस्व की लड़ाई का आकलन लगाया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया, और जांच पड़ताल जारी है।

Share Now...